राजगढ़-सोलन मार्ग पर भारी भुस्खलन, आराध्य देव शिरगुल मंदिर को पैदा हुआ खतरा 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

जीडी शर्मा, राजगढ़। हिमाचल में सिरमौर के नाहन में राजगढ़-सोलन सड़क पर शिरगुल मंदिर के पास अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से चट्‌टान गिरने से 2 वाहन नीचे दब गए और एक मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल कराया।

जानकारी के अनुसार, राजगढ-सोलन मार्ग पर अचान पहाड़ी से मलबा गिरने लगा। इस भुस्खलन से क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। एक भवन के एक कमरे मे मलबा घुस गया इस कमरे की धरातल की मंजिल मे एक वर्कशाप चल रही थी, जो पूरी तरह मलबे मे दब गई है। इस मलबे के दो वाहन दबे है, जिसके बाद रोड पर दोनों ओन वाहनों की लंबी कतार लग गई। डीएसपी अरुण मौदी के अनुसार घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंच गई थी। यातायात व्यवस्था को सड़क खुलते ही सुचारु कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *