रैत बाजार में 11.38 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

5 अगस्त: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर थाना क्षेत्र के रैत बाजार में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान वाहन संख्या HP39G-2459 को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *