युवाओं ने सीखे बर्फीले पर चढ़ने के गुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

लाहौल,  31 जनवरी । लाहौल में माइनस डिग्री तापमान में युवाओं ने बर्फीले  पहाड़ पर चढ़ने के गुर सीखे। देश भर के युवाओं के अलावा प्रशिक्षण शिविर में श्रीलंका के प्रतिभागी भी शामिल हुए। आइस हॉकी के बाद लाहौल की वादियों में चला आइस क्लाइंबिंग कोर्स सुर्खियों में रहा।

श्रीलंका के अलावा दिल्ली, केरल, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड के युवा आइस क्लाइंबिंग के इंटरमीडिएट कोर्स का प्रशिक्षण पाकर अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। इन युवाओं ने लाहौल के मोन (कमांडर नाला) और छेलिंग में सात दिनों तक आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण माइनस डिग्री तापमान में हासिल किया।


प्रशिक्षण शिविर में श्रीलंका के थिनुवन और जयंती ने बताया कि पहली बार इतनी बर्फ में क्लाइंबिंग की। यह अहसास उन्हें हमेशा याद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *