यमुना शरद महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने लिया भाग

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

20 अक्तूबर। जिला सिरमौर के पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी में कलश यात्रा में शामिल हो कर शरद महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान उनके साथ शहर के कई के गणमान्य लोग शामिल हुए।

महोत्सव के उपलक्ष में पांवटा साहिब में भव्य, कलश यात्रा का आयोजन हुआ। कलश यात्रा में विधि विधान के साथ 108 महिलाएं शामिल हुईं। इस दौरान इस यात्रा में आतिशबाजी की गई। कलश यात्रा पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट से चलकर बीच बाजार होती हुई राधा कृष्ण हनुमान मंदिर यमुना घाट पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *