मैक्लोडगंज पुलिस ने राजस्थान के उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

10 अक्तूबर: कांगड़ा पुलिस ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना मैक्लोडगंज में दर्ज धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि दत्त सोनी निवासी जिला अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित मामले में आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। मैक्लोडगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *