मेरिट के आधार पर मिलेगा जेएनयू में दाखिला, ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू

28 मई: देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय   में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और एडवांस डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी पीजी 2026 के परिणाम जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी ने 25 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 रात 11:50 बजे तक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही छात्र आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने सीयूईटी पीजी फॉर्म भरते समय अपनी प्राथमिकता सूची में जेएनयू का चयन किया था। अभ्यर्थियों को लॉग-इन के लिए सीयूईटी पीजी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

इस वर्ष जेएनयू में एमए, एमएससी, एमसीए, एमटेक, एमपीएच और विदेशी भाषाओं के पीजी डिप्लोमा सहित कई पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *