मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पेश किया वर्ष 2022-23 का बजट, जानें किसे क्या मिला

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला, 4 मार्च। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सदन में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि मुझे सरकार का 5वां बजट पेश करते हुए प्रसन्नता और हर्ष की अनुभूति हो रही है। गत 4 वर्षों में हमारी सरकार ने अप्रत्याशित नियुक्तियों के बावजूद जनअंक्षाओं को पूर्ण करते हुए प्रगति की अभूतपूर्व गाथा लिखी है। आज हमारा प्रदेश विकास के मार्ग पर आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।

 

मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने उज्जवला, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, आयुषमान भारत, हिमकेयर, सहारा व जनमंच तथा आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से चलाई जा रहीं अनेक योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा का प्रयास किया है।

 

  • नाबार्ड से विधायक प्रथमिकताओं को बढ़ा कर 150 करोड़ किया जाएगा जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 2017-18 के दोगुनी है।
  • विधायक ऐच्छिक निधि को 10 से बढ़ाकर 12 लाख रुपए प्रति विधानसभा किया गया।
  • गृहिणी सुविधा योजना को 2022-23 में जारी रखेगा जाएगा। नि:शुल्क सिलैंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे जिसके लिए 70 करोड़ का व्यय किया जाएगा।
  • अन्नाज की बिक्री के लिए 11 स्थानों पर खरीद की जाएगी ताकि प्रदेश के लोगों को बाहर न जाना पड़े। इसके लिए 15 करोड़ की लागत से 4 अनाज मंडिया स्थापित की जाएंगी।
  • किसानों को अपने उत्पाद को बेचने के लिए जायका-2 से 13 मार्किटिंग यार्ड स्थपित किए जाएंगे।
  • कृषि क्षेत्र के लिए 583 करोड़ का बजट रखा गया है।
  • गौ वंश संरक्षण के लिए सरकार ने गऊशालाओं के साथ उत्कृष्ट सदन बनाए हैं, जिसमे संख्या 6 से बढ़कर 20 हजार हो गई है। इसके लिए सरकार ने कानूनों में और सख्ती लाने का प्रावधान किया है व इसको और कड़ा किया जाएगा।
    वर्ष 2022-23 में 5 बड़े गौ सदन बनाए जाएंगे। पहाड़ी गाय के संवर्द्धन के लिए फार्महाऊस बनाया जाएगा।
  • सीए स्टोर के लिए आगमी वित्त वर्ष के लिए 75 करोड़ व्यय किए जाएंगे।
  • परला में 91 करोड़ की लागत से बन रहे फ्रूट प्रोसैसिंग यूनिट का इस साल लोकार्पण किया जाएगा
  • प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की संभानाओं को भी बढ़ाया जाएगा।
  • प्राकृतिक खेती करने वालो को प्रोत्साहित किया जाएगा और मंडियों में इसके लिए अलग से बिक्री केंद्र बनाए जायेगे
  • किसानों को अपने उत्पाद को बेचने के लिए जायका-2 से 13 मार्किटिंग यार्ड स्थपित किए जाएंगे।
  • विधवा पैंशन को 750 रुपए से बढ़ाकर 1 हजार रुपए किया गया है।
  • वृद्धावस्था पैंशन को बिना किसी आय सीमा के आयु सीमा को 60 वर्ष करने की घोषणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *