मानसिक तनाव के बीच इंजीनियर की मौत, मंडी में घर के भीतर मिली लाश

27 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां सुंदरनगर उपमंडल के चौगान क्षेत्र में एक टेक्सटाइल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रविवार की है, जब 39 वर्षीय व्यक्ति अपने घर में मृत पाए गए, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान विवेक सेन (39), पुत्र भूपेंद्र सेन, निवासी चौगान तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परिजनों को जब घटना का पता चला तो वे उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि विवेक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *