महिंद्र रियाल ने आशीष को हराकर काथला पँचायत के उप प्रधान पद पर जमाया कब्जा 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

प्रवीण मिश्रा, जयसिंहपुर। लंबागांव ब्लॉक के तहत हुए पँचायत उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। काथला पँचायत में उप प्रधान के लिए हुए उप चुनाव में महिंद्र रियाल ने आशीष रियाल को सीधे मुकाबले में हरा कर उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया है।

यहां महिंद्र रियाल ने आशीष रियाल को 94 मतों से हर दिया है । महिंद्र रियाल पहले भी इसी पंचायत से प्रधान व उप प्रधान रह चुके हैं। यहां पहले कार्य कर रहे उप प्रधान की सरकारी नौकरी लगने के कारण यह उप चुनाव हुआ। कुल पड़े 509 मतों में से महिंद्र रियाल को 299, आशीष रियाल को 205 मत मिले, 4 मत रिजेक्ट हुए, जबकि 1 व्यक्ति ने नोटा दबाया।

हरोट पँचायत में वार्ड पंच के लिए हुए चुनाव में कमेर सिंह वार्ड पंच चुने गए हैं। कमेर सिंह ने कर्म चन्द 21 मतों से हराया। कमेर चन्द को 83 मत मिले जबकि कर्म चन्द को 52 मत मिले । द्रमन पँचायत के वार्ड नम्बर 5 में हुए उपचुनाव में विजय कुमार ने जीत हासिल की है । विजय ने नवीन कुमार 8 मतों से हराया । विजय को 122 व नवीन को 118 मत मिले ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *