धूमधाम से मनाया शाहपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस ने रक्षाबंधन का त्यौहार

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर। शाहपुर ब्लॉक् महिला कांग्रेस ने स्थानीय युवा लोकप्रिय कांग्रेस नेता एव शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया सहित उनकी धर्म पत्नी सुनंदा पठानिया ने रेत कांग्रेस कार्यलय में रक्षाबंधन का त्यौहार केट काट कर बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसमें  महिलाओं ने पठानिया को राखी पहनाई। अपने भाई केवल सिंह पठानिया को महिला कांग्रेस ने भगवान से प्रार्थना की कि इस बार शाहपुर से केवल सिंह पठानिया शाहपुर हलके की जनता के स्नेह आशीर्वाद से बिधायक बने।

इस खुशी के मौके पर शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर को भी ब्लॉक् कांग्रेस महिलाओं ने राखी पहनाई।
पठानिया ने भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर सभी विधानसभा शाहपुर हल्के की समस्त जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्‍साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्‍मान में वृद्धि करे।

इस अबसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता सैनी, महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, लाडली फाउंडेशन उपाध्यक्ष एवं सोशल मीडिया बूथ प्रभारी रीना पठानिया, नम्रता चम्बयाल, जानवी महाजन, सीमा देवी, सुषमा देवी, वीना चौधरी, बलजीत कौर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव, चन्द्र किरण कान्ता, अनिता देवी आदि सम्माननीय महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *