मंहगाई व बेरोजगारी के विरोध में शाहपुर कांग्रेस का हल्ला बोल, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Spread the love

केवल बोले- चुनाव नजदीक आता देख विकास की घोषणाएं करवा जनता को ठग रही विधायक

आवाज़ ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना तथा आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में एसडीएम कार्यलय शाहपुर के प्रांगण में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम शाहपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा।

इससे पहले हायो मोदिया स्यापा तेरा पै गया…, भाजपा तेरे शासन में आग लगी है राशन में, ईडी का दुरूपयोग बंद करो आदि नारे लगाकर मोदी सरकार को जमकर कोसा।

इस दौरान पठानिया ने बताया कि आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहंच गई है, जिसके कारण आम जनता, महिलाओं को घर चलाना अत्यंत मुष्किल हो गया है। पूरे देश का युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है।

पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलावाड़ है, जिससे देश सेवा में जाने वाले और देश की रक्षा करने वाले सैनिकों में अत्यंत रोष है। हिमाचल प्रदेष में भी भाजपा सरकार को पांच वर्ष पूरे होने को हैं, परंतु अब भी आम जनता को सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई है।

पठानिया ने कहा कि आज हिंदुस्तान के अंदर हिटलर जैसी तानाशाह की सरकार है, लोकतंत्र की हत्या व देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। विपक्ष को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जब चुनाव नजदीक आते हैं भाजपा जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाने की वजह उन मुद्दों को भटकाने का प्रयास किया जाता है।

पठानिया ने स्थानीय विधायिका एवं मंत्री पर शाहपुर की जनता को लुभाने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो मंत्री या विधायक पिछले पौने पांच सालों में एक कार्यालय नहीं खुलवा पाई अब चुनाव नजदीक आते देख शाहपुर की जनता को विकास की घोषणएं करके ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में ही लोक निर्माण विभाग की ठेकेदारों की करोड़ों की देनदारी देने को है, लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री के खोखले विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं।आज इस सरकार से जनता दुखी हो चुकी है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, कर्ण पिंटू परमार, पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष सुशील शर्मा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सैनी, महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, रीना पठानिया, सरोसी परमार, उर्मिला राणा, अनिता देवी, जानवी महाजन, सुनीता देवी, चन्द्र किरण कान्ता, परवीन कुमारी, हरचरण सिंह शिंदा, भानु पठानिया आदि गण्यमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *