3 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मंडल नंबर-1, मंडी द्वारा 11 के.वी. पड्डल फीडर की विद्युत धारा वहन क्षमता बढ़ाने के लिए री-कंडक्टरिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 5, 6 और 7 अक्तूबर को संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
5 अक्तूबर को ओल्ड एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, स्विमिंग पूल भियुली, एल.डब्ल्यू.एस. आई.पी.एच. पड्डल, लोअर पड्डल, जे.पी.एन. आई.पी.एच. कॉलोनी और अस्पताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
6 और 7 अक्तूबर को गुरुद्वारा मोहल्ला, ओल्ड एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, स्विमिंग पूल भियुली, एल.डब्ल्यू.एस. आई.पी.एच. पड्डल, लोअर पड्डल, आई.पी.एच. कॉलोनी, कांगणीधार, एल.डब्ल्यू.एस. कांगणीधार, जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, संस्कृति सदन, कांगणीधार हैलीपोर्ट, पड्डल, मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उप-मंडल-1, मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार 11 के.वी. पड्डल फीडर के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित की जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने और आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने का आग्रह किया।