मंडी में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

29 सितंबर: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का भौतिक सत्यापन किया तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी प्रणाली की रिकॉर्डिंग भी जांची और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों का जायजा लिया।

उन्होंने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि कर्णवीर सिंह कौंडल, निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *