भारत और चीन के बीच 9 अप्रैल को हो सकती है सैन्य वार्ता

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

07 अप्रैल। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन के बीच आगामी नौ अप्रैल को सैन्य वार्ता हो सकती है। इस वार्ता में गोगरा, हॉट स्पि्रंग्स और देपसांग मैदान में टकराव वाले स्थानों से सेनाओं को पीछे करने पर चर्चा संभव है। यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने दी।सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील क्षेत्र में दोनों देशों द्वारा सफलतापूर्वक सेनाओं को पीछे करने के बाद भारत और चीन के बीच गोगरा की पहाडि़यों और देपसांग के मैदानी इलाके से भी सेनाएं पीछे करने पर चर्चा होनी है।

दोनों देशों के बीच लगभग एक साल से सैन्य गतिरोध कायम है। सैन्य और राजनीतिक दोनों स्तरों पर व्यापक वार्ता के बाद पिछले महीने सबसे विवादास्पद पैंगोंग झील क्षेत्र से दोनों सेनाएं पीछे हट गई हैं। सेनाएं पीछे करने के लिए दोनों पक्षों के बीच कोर कमांडर स्तर की दस दौर की वार्ताएं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *