भाजयुमो ने संगड़ाह में निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

अमृत महोत्सव के उपलक्ष में युवाओं को वितरित किया राष्ट्रीय ध्वज

आवाज़ ए हिमाचल

जीडी शर्मा, राजगढ। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से गांव काकोग तक करीब 14 किलोमीटर की तिंरगा बाईक रैली निकाली गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित उक्त रैली में शामिल हुए 70 के करीब कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए, जिन्हें 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी लोग अपने घर पर फहराएंगे।

रैली से पूर्व विश्रामगृह परिसर सगंड़ाह में आयोजित बैठक में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर व अन्य मोर्चा पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक रुप सिंह व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर आदि भी मौजूद रहे और बाद में नारायण सिंह व बलवीर चौहान ने भी रैली में भाग लिया।

रैली में 32 मोटरसाईकिल व 6 गाड़ियों सहित कुल 70 के करीब कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजयूमो मंडल अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *