भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन गुप्ता का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

सोलन, 4 जून। हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन गुप्ता का रविवार को चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में देहांत हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें हृदयघात की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन से सोलन शहर में शोक की लहर है।

65 वर्षीय पवन गुप्ता भाजपा के कर्मठ और सच्चे सिपाही थे। शहर के प्रमुख व्यवसायियों में उनकी गिनती होती है और वह नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष के अलावा कई बार बघाट बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे।

फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ से उनके छोटे भाई मुकेश गुप्ता ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उनके भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन भगवान की मर्जी के आगे किसी का वश नहीं चलता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन आदि ने पवन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *