भटवाड़ी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की पुष्पांजलि

2 अक्तूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भटवाड़ी में दोनों महान नेताओं को स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य आज के शोर में विवेक की आवाज है, जबकि उनकी अहिंसा मतभेदों के बीच संवाद और सद्भाव का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की सादगी आज के दिखावे के दौर में संयम की सीख देती है।

उन्होंने कहा कि समय और साधन भले ही बदल गए हैं, लेकिन सत्य, सेवा, अनुशासन, सादगी और राष्ट्र के प्रति निष्ठा जैसे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *