हिमाचल के रोहड़ू में बादल फटा, तीन लोग लापता

Spread the love

कोटखाई में लैंडस्लाइड से दो की मौत

आवाज़ ए हिमाचल 

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात से भारी बारिश हो रही है। कोटखाई में की बाग डुमैहर पंचायत में एक मकान पर लैंडस्लाइड से नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को मौत हो गई। ​​​रोहड़ू में बादल  फटने से लैला खड्ड ने खूब कहर बरपाया और ढाबे सहित एक मकान बाढ़ में बह गया। फ्लैश फ्लड के बाद एक ही परिवार के तीन लोग इसमें लापता है। अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लग पाया हैं। बादल फटने की घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि जगोटी निवासी रोशन लाल उनकी पत्नी भागा देबी लैला में ढाबा चलाते थे। बीती रात उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ में था। बता दे की, रात में लैला खड्ड में आए फ्लैश फ्लड में ढाबा और उसके साथ उनका कमरा भी बह गया। पुलिस व स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इसी तरह जुब्बल, कोटखाई, ठियोग, कुमारसैन, कोटगढ़, चंबा के कई क्षेत्रों में भी बीती रात भारी बारिश से खूब नुकसान हुआ है।

उधर, कोटखाई अस्पताल की निचली मंजिल में पूरी तरह जलमग्न हो गई। भारी बारिश के बाद अस्पताल में कीचड़ भर गया। इससे डॉक्टर और दूसरा स्टाफ अस्पताल में नहीं जा पा रहा। इस वजह से मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *