ब्रेकिंग् न्यूज़:मंडी के भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

17 मार्च।हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के कारण आज (बुधवार) होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत संदिग्ध बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। रामस्वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। मंडी जिला के भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *