ब्रजेश्वरी मंदिर के लंगर भवन के स्टोर में आग, समय रहते पाया गया काबू

1 जून: कांगड़ा स्थित माता श्री ब्रजेश्वरी देवी मंदिर के लंगर भवन के स्टोर में सोमवार को अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से स्टोर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन सिलेंडरों और पानी की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आए कुछ युवकों ने भी कर्मचारियों का सहयोग किया।

सूचना मिलने पर मंदिर ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।

समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंदिर प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *