बैजनाथ में पंचायत चुनावों की तैयारियां परखी, निर्वाचन पर्यवेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

8 मई: आगामी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर बैजनाथ में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन पर्यवेक्षक सुनील शर्मा ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में रिटर्निंग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निर्वाचन पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान और मतगणना कार्य के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

बैठक के बाद सुनील शर्मा ने मतगणना के लिए बनाए गए कक्षों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण समेत अन्य जरूरी प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ एवं रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद संकल्प गौतम, तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति रमन ठाकुर, बीडीओ एवं रिटर्निंग अधिकारी ग्राम पंचायत चुनाव सुमन कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *