8 अक्तूबर, कविता शान्ति गौतम : हर पौधा सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और हरित भविष्य का संकल्प है। यह बात बीबीएन के समाजसेवी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने मोतिया प्लाजा बद्दी में 1111 पौधों के रोपण का लक्ष्य पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
स्वस्तिक गौतम ने कहा कि इसी संकल्प के साथ 1111 ट्री प्लांटेशन मिशन बीबीएन में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहली जनवरी को 1111 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया था, जिसे बीबीएनवासियों के सहयोग से निर्धारित लक्ष्य के रूप में पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 1111 पौधों का रोपण लक्ष्य पूरा होने पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है।
गौतम ने इस अभियान में सहयोग देने के लिए बीबीएनवासियों, उद्योगपतियों, राजनीतिज्ञों, शिक्षण संस्थानों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
इस अवसर पर स्वस्तिक गौतम की टीम से विनोद सिसोदिया, हिमांशु, सत्यम, खुशप्रीत, सुमनमाला कौशल, रनेश ठाकुर, अरविंद भारद्वाज, डिंपल, पूजा, सतीश जैन सहित मोतिया ग्रुप की प्रभारी मौजूद रहीं।