बीबीएन में सामूहिक गान कार्यक्रम, एक सुर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’

25 सितंबर कविता शान्ति गौतम : राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक निजी स्कूल में ‘एक स्वर, एक समय, एक लय—वंदे मातरम्’ थीम के तहत सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभर में एक साथ वंदे मातरम् के सामूहिक गान के आह्वान के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरव राफ्टा तथा मुख्य अतिथि धर्म सिंह उपस्थित रहे। जिला प्रचारक सौरव राफ्टा ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के महत्व और इसके भावार्थ से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल दो शब्द नहीं, बल्कि इसके प्रत्येक शब्द में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का भाव निहित है। उन्होंने इसके मूल भाव और प्रत्येक शब्द के अर्थ को विद्यार्थियों के समक्ष विस्तार से समझाया।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का उच्चारण प्रत्येक भारतीय के भीतर मातृभूमि के प्रति प्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने एक स्वर, एक समय और एक लय में वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। सामूहिक गान से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *