बीएसएनएल कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन व भूख हड़ताल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

18 फरवरी।भारत संचार निगम लिमिटेड कर्मचारी यूनियन धर्मशाला के तहत कांगड़ा चंबा के कर्मचारियों ने महाप्रबंधक दूर संचार के प्रांगण में भूख हड़ताल व धरना दिया। धर्मशाला से वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, पालमपुर से राजकुमार, विनोद कुमार, पंचरुखी से कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, सहायक जिला सचिव वीरेंद्र कुमार पुरी, रवि कुमार, अमरजीत सिंह व परिमंडल प्रधान विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिला प्रधान रतनेश शर्मा ने धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा धरने व भूख हड़ताल की मुख्य मांग कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि 70569 के करीब कर्मचारियों को जनवरी 2020 में वीआरएस पर चले गए हैं।

बीएसएनएल प्रबंधन मोदी सरकार के इशारे पर जानबूझ कर बीएसएनएल कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे रहा है, जिससे कर्मचारी परेशान हैं। देहरा से अशोक सिंह, तरसेम सिंह ने भी धरने में भाग लिया। भोजन अवकाश के समय धरना प्रदर्शन किया गया, केंद्रीय यूनियन का जो भी आदेश होगा उसे कांगड़ा चंबा के कर्मचारी पूर्ण रूप से पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *