बीआरसीएस भुगतान में लापरवाही भारी: जल शक्ति विभाग का जेई सस्पेंड

29 अप्रैल: जिला ऊना में जल शक्ति विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को बीआरसीएस के भुगतान में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने और तुरंत सर्किल ऑफिस में रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उनसे सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर्स (बीआरसीएस) को लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं किया गया, जबकि इसके लिए पहले ही पर्याप्त धनराशि जारी की जा चुकी थी। जल जीवन मिशन के तहत अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक के भुगतान के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 8.40 लाख रुपये विशेष रूप से ऊना में बीआरसीएस के भुगतान के लिए भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान लंबित रहा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं कि संबंधित जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए। साथ ही सभी लंबित भुगतान तुरंत जारी करने और दस दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधीक्षण अभियंता ई. नरेश धीमान ने पुष्टि की है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित जेई को नोटिस जारी कर सर्किल ऑफिस में भेज दिया गया है और उनसे निर्धारित समय में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *