बिलासपुर के पत्रकार अजय उपाध्याय की माता का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर

06 दिसंबर।बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रधान अजय उपाध्याय व पत्रकार विजय उपाध्याय की माता ललिता उपाध्याय (78) का मंगलवार को जिला अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका मंगलवार शाम को लुहनू घाट स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बिलासपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों सहित जिले के सभी पत्रकारों ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *