बागबानिया में सड़क हादसा, स्कूटी सवार की मौत; कंटेनर चालक गिरफ्तार

13 अगस्त, कविता शांति गौतम: बागबानिया स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद फरार हुए कंटेनर चालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गांव खरियाना निवासी निर्मल सिंह सुबह अपनी गाड़ी से खेड़ा (नालागढ़) की ओर जा रहे थे। करीब 6:50 बजे जब वह बागबानिया जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे बंद बॉडी कंटेनर के चालक ने गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कंटेनर की नालागढ़ की ओर से अपनी सही दिशा में आ रहे स्कूटी से टक्कर हो गई।

टक्कर के कारण स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत नालागढ़ की ओर फरार हो गया। स्कूटी का पंजीकरण नंबर एचपी-20F-8394 पाया गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन दीन पुत्र युसफ, निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना मानपुरा में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना में संलिप्त ट्रक नंबर एचपी-12Q-6731 को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी चालक राजेश कुमार, निवासी गांव समुला सदवां, नूरपुर, कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *