23 अप्रैल, कविता शांति गौतम: पुलिस थाना बद्दी के तहत जुड़ी खुर्द क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 940 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 5, जुड़ी खुर्द स्थित एक किराये के कमरे में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे से 3.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों को काबू कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार (22) पुत्र श्योराज सिंह निवासी जिला संभल (उत्तर प्रदेश) और पीयूष कुमार (26) पुत्र रमेश चंद निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।