बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज

12 अगस्त: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के निर्देशानुसार बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा ने मंगलवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने समारोह स्थल पर बन रहे मंच, ग्राउंड की मार्किंग, दर्शकों के बैठने के लिए बनाए जा रहे विभिन्न ब्लॉकों तथा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन से संबंधित अन्य आवश्यक प्रबंधों को भी बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन का प्रयास है कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन व्यवस्थित, भव्य और गरिमापूर्ण तरीके से किया जाए।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *