12 सितम्बर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में फ्लाई ब्वॉय (ऑफसेट) के 3 पदों को जॉब ट्रेनी के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-25010 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 108 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 54 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी। परीक्षा में सफल 12 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था। 3 अगस्त को आयोजित दस्तावेजों की जांच के बाद निखिल खरियाल, बलवंत कुमार और हितेश कुमार का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।