प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

17 सितम्बर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र के जन्मदिन पर भाजपा ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। भाजपा ने एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोपहर 1 बजे तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।  शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया

इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *