प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

04 नवंबर। प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। 4 व 5 नवंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। छह से आठ नवंबर तक प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजधानी शिमला और आसपास, भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है।

प्रदेश की चोटियों में बीते दो दिनों में हुए हिमपात के बाद जनजातीय क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *