प्रदेश में करुणामूल आधार 2779 पद रिक्त- राम लाल ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

            अभिषेक मिश्रा बिलासपुर

10 सितम्बर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश सरकार को घेरते हुए हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करुणामूल आधार के अभी भी 2779 पद खाली हैं और प्रदेश सरकार को उनको भरने का रवैया ढुल-मुल है। उन्होंने कहा प्रदेश के विभिन्न विभागों से विधानसभा के माध्यम से यह जानकारी से पता चला है, कि 2779 कर्मचारियों के पद विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की हुई अकस्मात मृत्यु से खाली हुए पड़े हैं वह अभी तक भरे नहीं गए है। प्रदेश सरकार उन पदों को भरने में कोई रुचि नहीं ले रही है।

राम लाल ठाकुर ने कहा कि करुणामूल आधार पर लोंगो को नौकरियां देना पूर्व की कांग्रेस सरकारों की देन थी लेकिन भाजपा की सरकारें जब जब सत्ता में आई इन्होंने करुणामूल आधार की नौकरियों पर कैंची चलाई है। प्रदेश में करुणामूल आधार के 2779 पद खाली पड़े है, जो अभी तक नहीं भरे गए हैं जिसके कारण उन पदों से संबंधित विभागों का काम भी प्रभावित हो रहा है और जिसके कारण आम जनता को तो नुकसान हुआ ही है पर करुणामूल आधार पर नौकरी पाने आश्रित भी बेरोजगारी की लाइन में खड़े हो गए हैं। इसमें मुख्य तौर पर कृषि विभाग में 32, पशुपालन विभाग में 28, आयुष विभाग में 17, प्राथमिक शिक्षा विभाग में 28, मत्स्य विभाग में 9, सिविल सप्लाई विभाग में 2,

वन विभाग में 86, उच्चतम शिक्षा विभाग में 20, उद्यान विभाग में 20, लोक निर्माण विभाग में 254, पुलिस विभा मेंग 22 और जल शक्ति विभाग में 71 पदो के साथ प्रदेश के अन्य विभागों, बोर्डो, निगमो में इन खाली पदों का आंकड़ा बड़ा है, जिनकी नियुक्तियों को लेकर प्रदेश सरकार बिल्कुल भी संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सम्बंधित विभागों के मंत्रियों को करुणामूल आधार पर नौकरी देने की नीति को रिव्यू करना चाहिए और जिन लोंगो का सरकारी सेवारत रहते हुए अकस्मात निधन हुआ है उनके आश्रितों को जल्द से जल्द नौकरी दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *