प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक विशाल नैहरिया द्वारा पत्नी को पीटने पर तुंरत गिरफ्तार करने की मांग की

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

29 जून। प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक विशाल नैहरिया को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उनकी पत्नी ओशीन शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग फिर से दोहराई है। विधायक द्वारा पत्नी से किए गए दुर्व्यवहार, शारीरिक व मानसिक उत्पीडऩ की निंदा करते हुए कहा है कि जनता के चुने हुए एक प्रतिनिधि द्वारा ऐसा कृत्य किया जाना बहुत ही दुखदायी है और इसके लिए उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा विधायक नैहरिया पर आरोप लगाते  हुए कहा है कि जब एक नेता अपने घर पर अपनी प्रशासनिक अधिकारी पत्नी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर सकता है, तो समाज में इसका क्या संदेश मिलेगा। भाजपा को इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पार्टी से भी निलंबित करना चाहिए। महिला कांग्रेस ओशीन शर्मा को न्याय दिलाने से पीछे नहीं हटेगी। जैनब चंदेल ने विधायक नैहरिया के खिलाफ एक्शन के साथ एएफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *