प्रदेश के 14 युवा IMA की POP में पासआउट, सेना में लेफ्टिनेंट बने पालमपुर के सक्षम कौंडल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। शनिवार को देहरादून के आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में 343 युवा सेना में अफसर बने हैं। हिमाचल प्रदेश के 14 युवा आईएमए की पीओपी में पासआउट होकर सेना में अफसर बने हैं। हमीरपुर के नादौन के स्वास्तिक शर्मा और पालमपुर के कार्तिक राणा सेना में अफसर बन गए हैं। अवाहदेवी हमीरपुर के आशीष ठाकुर, कुल्लू से सुशांत और ऊना से चिराग वर्मा भी आर्मी में अफसर बने हैं। देहरादून में आयोजित आईएमए पीओपी में लेफ्टिनेंट बनकर उन्होंने देश रक्षा की शपथ ली। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को शानदार पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को 343 जांबाज मिल गए।

पालमपुर। पालमपुर की बंडविहार पंचायत के दरगील गांव के सक्षम कौंडल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। सक्षम कौंडल की स्कूल शिक्षा केंद्रीय विद्यालय व आर्मी पब्लिक स्कूल मुंबई से और स्नातक डिग्री जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली ससे हुई है। उन्होंने भारतीय नौसेना में भी सेवाएं दी हैं। वह भारतीय नौसेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के पद पर थे। उन्होंने सैन्य अधिकारी बनने के लिए नौसेना के सेवाकाल में ही अनिवार्य लिखित परीक्षा व सेवा चयन बोर्ड को उत्तीर्ण किया। फिर उनका चयन एसीसी द्वारा सैन्य आकादमी में हुआ। चार साल की कड़ी मेहनत व सबसे मुश्किल प्रशिक्षण भारत की ख्यातिप्राप्त संगठन, भारतीय सैन्य अकादमी संपन्न करने के बाद उन्होंने शनिवार को लेेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन लिया। उनके पिता संतोष कुमार भी भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं व माता सरिता देवी गृहिणी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *