पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर भड़की महिला कांग्रेस

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

12 जून। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर महिला कांग्रेस भड़की। शुक्रवार कांग्रेस द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर महंगाई के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया। शिमला में महिला कांग्रेस ने विकासनगर स्थित पेट्रोल पंप के आगे धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ बेनर में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े मूल्यों को जनहित में वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आज महिलाओं को घर चलना मुश्किल होता जा रहा है।रसोई गैस आज 900 रुपए से ऊपर मिल रहा है, जबकि सरकार द्वारा इस पर सब्सिडी खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पेट्रोल व डीजल के हर रोज मूल्य बढ़ाए जा रहें है, जबकि कच्चे तेल के मूल्य निम्न स्तर पर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी तिजोरी भरने में लगी है और लोगों को महंगाई थोप रही है। लगातार दामों के बढऩे से महामारी के दौरान लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *