24 अप्रैल: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में हिमाचल भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने धर्मशाला पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 अप्रैल 2026 को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायतकर्ता ने इसे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विश्व चक्षु का कहना है कि इस प्रकार की भाषा से जनभावनाएं आहत होती हैं और राजनीतिक संवाद का स्तर प्रभावित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।