पालमपुर वन मंडल के नए डीएफओ बने वासु डोगर

31 जुलाई: भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी वासु डोगर ने पालमपुर वन मंडल के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर वन मंडल से जुड़े कार्यों, गतिविधियों और प्रमुख चुनौतियों की जानकारी ली।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए वासु डोगर ने कहा कि वन संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ जैव विविधता को बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध कटान और अन्य वन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागीय स्तर पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष को भी प्रमुख चुनौती बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी। डीएफओ ने कहा कि पालमपुर वन मंडल की भौगोलिक परिस्थितियों और वन क्षेत्रों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार प्राथमिकताएं तय की जाएंगी और उसी आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *