18 मई : हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पंजाब के 2 युवकों सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 16 मई को सुरदी स्थित ओम प्रोजेक्ट रोड के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जांच के लिए रोकी गई एक कार की तलाशी लेने पर उसमें से चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष निवासी लुधियाना, ईशान निवासी पालमपुर और वरुण सहोता निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
कांगड़ा के एसपी अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।