पालमपुर के लोहना होटल में 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

5 अक्तूबर : कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पालमपुर के लोहना स्थित होटल पोस्टकार्ड के कमरा नंबर 304 से 7.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य पठानिया (24) निवासी ठाकुरद्वारा, पालमपुर, दीपेन्द्र सिंह (32) निवासी सिरसा, हरियाणा, प्रांशुल कपूर (23) निवासी मारंडा, पालमपुर, कबीर (23) निवासी ठाकुरद्वारा, पालमपुर और ममता ठाकुर (27) निवासी संधोल, जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 3 अक्तूबर 2026 को CIA टीम कांगड़ा ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पोस्टकार्ड, लोहना के कमरा नंबर 304 में तलाशी ली। इस दौरान 7.92 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

मामले में पुलिस थाना पालमपुर में FIR नंबर 141/2026 के तहत ND&PS Act की धारा 21 और 29 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *