नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3 टेस्ला MRI और कैंसर सेंटर की सुविधा शुरू, PET स्कैन मशीन का भी शिलान्यास

28 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 3 टेस्ला MRI मशीन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही PET स्कैन मशीन के लिए शिलान्यास और Tertiary Care Cancer Centre का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के शुरू होने से प्रदेशवासियों को गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही प्रदेश में उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी भी कम होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ सार्थक चर्चा भी की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *