28 सितम्बर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25.37 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की CIA टीम कांगड़ा ने 26 सितंबर 2026 को श्री साई यूनिवर्सिटी के पास दोनों आरोपियों को नशे की खेप के साथ पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पालविंदर सिंह (39) निवासी गुरदासपुर, पंजाब और रिशभ कुमार (35) निवासी बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पंचरुखी में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।