27 अगस्त: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद वहां यात्रा पर गए हमीरपुर जिले के लोगों की जानकारी जुटाने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके क्षेत्र का कोई स्थानीय निवासी नेपाल गया है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसकी सूचना निर्धारित प्रपत्र पर तुरंत जिला प्रशासन को भेजी जाए।
एडीसी ने बताया कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गृह विभाग ने नेपाल यात्रा पर गए लोगों की जानकारी मांगी है। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों की लोकेशन का पता लगाना और उनसे संपर्क स्थापित करना है।
उन्होंने जिलावासियों से भी अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन या रिश्तेदार नेपाल यात्रा पर गया हुआ है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या खंड विकास अधिकारी को दें, ताकि प्रशासन आवश्यक कार्रवाई कर सके।