29 अगस्त: जिला कांगड़ा के नूरपुर शहर के वार्ड नंबर-3 निवासी 24 वर्षीय राघव, पुत्र राकेश कुमार, का शव शुक्रवार देर रात अप्पर चौगान बाजार स्थित उसकी किराए की दुकान से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार राघव कुछ समय से लापता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जब अप्पर चौगान बाजार स्थित दुकान पर पहुंची तो वहां राघव का शव मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।