नीट यूजी-2026 का रिजल्ट जारी, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया ऑल इंडिया टॉप

17 जुलाई: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सफल घोषित किए गए हैं।

इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से ऑल इंडिया टॉप किया। परीक्षा में 19 अभ्यर्थियों ने 700 से अधिक और 138 उम्मीदवारों ने 690 से ज्यादा अंक हासिल किए।

एनटीए के अनुसार, टॉप स्कोरर्स में 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि शीर्ष रैंक हासिल करने वाले 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच रही। इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा और सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं।

नीट यूजी-2026 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। इसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ विदेशों से भी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन देश और विदेश के 551 शहरों में बनाए गए 5,440 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। राज्यवार परिणामों में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा, जहां 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *