नालागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पुली के नीचे गिरी बाइक; चालक की मौत, एक गंभीर

18 मई: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार माजरा गांव निवासी रामदेव और प्रेमचंद बाइक पर घर का सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वे खेड़ा बाबा क्षेत्र के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुली के नीचे जा गिरी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बाइक चालक रामदेव ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमचंद की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *