नादौन में सड़क पर 10 सितंबर तक यातायात बंद, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

13 अगस्त: नादौन उपमंडल के अंतर्गत झरेड़ी-सनाही-तेलकड़, भारयाल, हरमसंदा और जोल सप्पड़ सड़क पर कंक्रीट पेवमेंट बिछाने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक बंद रहेगी।

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि यातायात बंद रहने के दौरान वाहन चालक कांगू-रंगस सड़क अथवा मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *