नादौन में बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी 14 खेलों की सुविधाएं

22 जून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नादौन में एक आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा। इस स्टेडियम में 14 प्रकार के खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक खेल संसाधन और बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हिमाचल प्रदेश को ‘खेलो इंडिया’ की मेजबानी का अवसर प्राप्त हो, ताकि राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स हॉस्टल भी स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही खिलाड़ियों के पोषण को ध्यान में रखते हुए डाइट मनी में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार खिलाड़ियों की सुविधा के लिए AC रेल टिकट के साथ हवाई यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध करवा रही है, ताकि उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *