नागनपट्ट पहुंचे केवल पठानिया,महंगाई पर घेरी भाजपा सरकार

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

19 अप्रैल।विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की नागनपट्ट पंचायत में जनजागरण अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला।
इससे पहले नागनपट्ट पंचायत में पहुंचने पर कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का ज़ोरदार स्वागत हुआ।केवल पठानिया ने कहा कि भाजपा देश व प्रदेश का विनाश करने पर तुली है,बढ़ती महँगाई, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था इसका उदाहरण है।प्रदेश का हर वर्ग आज इस तानाशाह सरकार से तंग आ चुका है।जनता खुद को असहाय व ठगी हुई महसूस कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।

आज प्रदेश में अगर जनता अपने हक के लिए आवाज़ उठा रही है तो उस पर लाठी चार्ज करवा अत्याचार किया जा रहा है। युवा आज संघर्ष करने के लिए मजबूर हो चुका है। प्रदेश का युवा इस लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहा है।युवा वर्ग हर तरफ से परेशान है। प्रदेश की सरकार को जनता से कोई लेना देना नही है। इस नाकाम सरकार को 2022 में उखाड़ कर बाहर फेखने का मन जनता बना चुकी है।


पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का बनाया मॉडल ही चलेगा,क्योंकि हिमाचल में आज जनता को जो भी सुविधा मिल रही है वे वीरभद्र मॉडल के तहत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *