नाके पर बड़ी कार्रवाई: हरियाणा रोडवेज बस से 245 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

25 अप्रैल: नगर परिषद चुनावों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत बीएसएल कॉलोनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शुकदेव वाटिका के पास नाकेबंदी के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, वीरवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुल्लू की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक युवक संदिग्ध पाया गया।

तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 245 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय कोमल चंद निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *